फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लू का प्रकोप शुरू, हीट स्ट्रॉक को लेकर अलर्ट

लू का प्रकोप शुरू, हीट स्ट्रॉक को लेकर अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
लू का प्रकोप शुरू, हीट स्ट्रॉक को लेकर अलर्ट
लू का प्रकोप शुरू, हीट स्ट्रोक को लेकर अलर्ट
विज्ञापन


हापुड़। मंगलवार को गर्म हवाओं ने झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास कराया। तापमान बढ़ने के साथ-साथ लू से भी लोग परेशान रहे। इसके कारण जिले का अधिकतम तापमान भी 41 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, बदलते मौसम में मरीजों की तादात बढ़ी है, सरकारी और निजी अस्पताल की ओपीडी फुल चल रही है। हीट स्ट्ऱॉक को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।
बीते दिनों हुई बरसात और आंधी के कारण मौसम में काफी ठंडक बन गई थी। जिले का तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली थी। लेकिन मंगलवार को फिर से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया।
विज्ञापन

सुबह से ही चली भयंकर लू से लोग परेशान दिखे। चटक धूप के कारण लोगों को घरों से निकलना दूभर हो रहा था। चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में हीट स्ट्रॉक के अटैक का खतरा जताया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लू से बचाव को क्या करें-
*पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
*हल्के ढीले सूती वस्त्र पहनें।
*धूप में जाते समय चश्में, छाता, टोपी, जूते पहनकर ही निकलें।
*गर्मी के दिनों में ओआरएस का घोल पियें।
*समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
-क्या न करें-
*धूप में खड़ें वाहनों में बच्चों व पालतू जानवरों को न छोड़ें।
*गहरें रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहन्ने से बचें।
*खाना बनाते समय कमरे की खिड़की व दरवाजे खुले रखें।
*नशीले पदार्थ, शराब, अल्कोहल के सेवन से बचें।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि लू के कारण हीट स्ट्रॉक का खतरा बढ़ जाता है। इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अस्पतालों में व्यवस्थाएं पूरी हैं। चिकित्सकों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed