फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गंगा भक्तों की सुरक्षा रामभरोसे

गंगा भक्तों की सुरक्षा रामभरोसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
गंगा भक्तों की सुरक्षा रामभरोसे
गंगा नगरी में भक्तों की सुरक्षा रामभरोसे
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-ब्रजघाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा भले ही प्रदेश सरकार ने की हो लेकिन गंगा भक्तों की सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद नहीं हो पा रहे हैं। दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से हजारों भक्त प्रतिदिन गंगा स्नान, बच्चों का मुंडन, अस्थि विसर्जन और दाह संस्कार करने ब्रजघाट आते हैं, जबकि कार्तिक पूर्णिमा और ज्येष्ठ दशहरा समेत पूर्णिमा अमावस्या के दिन लाखों की भीड़ जुटती है। लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां इंतजाम नाकाफी हैं। सरकारी स्तर से प्रशिक्षित गोताखोरों समेत आधुनिक सुुविधाओं वाली नावों की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। केवल मल्लाहों को ही यह जिम्मा संभालना पड़ रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो गंगा में जलधारा के बीच रेतीले टापू पर बने अस्थाई घाटों में डूबने की सर्वाधिक घटना होती हैं, लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रशासन घाटों को हटवाने की कोई कवायद नहीं कर रहा है।

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि अमावस्या और पूर्णिमा समेत मेलों के दौरान पालिका स्तर से गोताखोरों की तैनाती कराई जाती है, जबकि शासन स्तर से भी गोताखोर और आधुनिक सुविधाओं वाली नावों की तैनाती की डिमांड भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed