फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ईटीबीपी जवान के साथ महिला बैंक मैनेजर ने की अभद्रता

ईटीबीपी जवान के साथ महिला बैंक मैनेजर ने की अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
ईटीबीपी जवान के साथ महिला बैंक मैनेजर ने की अभद्रता
आईटीबीपी जवान के साथ महिला बैंक मैनेजर ने की अभद्रता
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ कस्बा स्थित एक बैंक की शाखा में महिला मैनेजर ने खाते की जानकारी लेने पहुंचे आईटीबीपी जवान के साथ हाथापाई व अभद्रता की। मामला दो दिन पुराना है। सोमवार को जवान के परिजन भी बैंक पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस से भी मामले की शिकायत की गयी है।
बाबूगढ़ निवासी कपिल आईटीबीपी में सूरजपुर में तैनात है और फिलहाल छुट्टी आया हुआ है। कपिल ने बताया कि वह बाबूगढ़ में अपना मकान बना रहा है। 17 मई को वह कस्बा स्थित एक बैंक में ऋण की जानकारी लेने के लिए गया था। इसी दौरान बैंक में तैनात महिला बैंक मैनेजर से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। जवान का आरोप है कि महिला बैंक मैनेजर ने उसके साथ हाथापाई और अभद्रता कर दी। जिसके बाद जवान ने थाने में तहरीर दी। उच्चाधिकारियों से भी मामले की शिकायत की गयी। सोमवार को जवान के परिजन भी बैंक पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि बैंक अधिकारी ने इनके साथ भी अभद्रता की। पीड़ित ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस मामले में एलडीएम आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि फिलहाल वे छुट्टी पर हैं। छुट्टी से लौटने के बाद मामले की जांच करायी जाएगी। कोतवाली प्रभारी राजेश भारती का कहना है कि तहरीर आयी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed