फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दस बजे से आने शुरू हो जाएंगे मतगणना के रुझान

दस बजे से आने शुरू हो जाएंगे मतगणना के रुझान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
दस बजे से आने शुरू हो जाएंगे मतगणना के रुझान
दस बजे से आने शुरू होंगे मतगणना के रुझान
विज्ञापन


हापुड़। लोकसभा चुनाव की मतगणना की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। जिला प्रशासन की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। नई मंडी में होने वाली मतगणना को लेकर डीएम ने इस कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं किसी भी शिकायत के लिएकंट्रोल रूम भी बनाया है। सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खुलेगा और सुबह 9 बजे मतगणना शुरू होगी। अधिकारियों के अनुसार मतगणना के दिन दस बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
मेरठ-हापुड़, अमरोहा-गढ़ व गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा क्षेत्र का जिले में प्रथम और द्वितीय चरण में मतदान हुआ था। इसके बाद से ईवीएम मंडी परिसर में सुरक्षित रूप से रखी हैं। अब मतगणना को दो दिन शेष रह गए हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था कर ली है। मतदान की गिनती सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगी। जिसके 10 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। प्रत्येक राउंड की मतगणना होने के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर 0122-2333377 जारी किया है। मतगणना की सूचना कंट्रोल नंबर से हासिल की जा सकती है। मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। मतगणना कार्मिकों को आखिरी प्रशिक्षण 22 को दिया जाएगा। वहीं राजनैतिक दलों के एजेंट भी बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन मंडी में मतगणना की तैयारी पूरी
गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में मतगणना के लिए पंडाल लगा दिया गया है। जबकि कुर्सी, मेज आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मतगणना कर्मचारियों और पोलिंग एजेंटों के लिए खान पान की व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन, टेलीफोन, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था आदि भी पूरी कर ली गई है।

मतगणना स्थल पर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा
मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए चप्पे चप्पे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। जबकि शहर के मुख्य मार्गों पर लगातार गश्त की जाएगी। ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सकें।

मतगणना कर्मचारियों का दूसरा रेंडमाइजेशन कल
मतगणना कर्मचारियों का कल दूसरा रेंडमाइजेशन किया जाएगा। जबकि तीसरा रेंडमाइजेशन मतगणना से पहले किया जाएगा। इसके अलावा मतगणना कर्मियों को 22 मई को आखिरी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। डीएम अदिति सिंह ने इस मामले में अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।


तीनों विधानसभा बनेंगी प्रत्याशियों के जीत की कड़ी
मेरठ के संसदीय क्षेत्र से हापुड़ विधानसभा जुड़ी है। वहीं अमरोहा से गढ़ तथा गाजियाबाद से धौलाना विधानसभा जुड़ी है। तीनों ही विधानसभा प्रत्याशियों के हार-जीत की अहम कड़ी बनेगी। 2014 के चुनाव में तीनों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के ही सांसद थे, इनकी जीत में जिले की तीनों विधानसभा से भरपूर वोट थे। इस बार के चुनाव में भी तीनों विधानसभा जीतने वाले प्रत्याशी के लिए रामबाण साबित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed