{"_id":"56f988614f1c1bc31df00322","slug":"1525-per-quintal-of-wheat-will-be-purchased","type":"story","status":"publish","title_hn":"1525 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा गेहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1525 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा गेहू
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
गेहूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एक अप्रैल से 28 गेहूं क्रय केंद्रों की शुरूआत होगी। इसको लेकर अफसरों ने तैयारी शुरू कर ली है। किसानों के बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था रहेगी। अभी तक गेहूं खरीद का लक्ष्य मिलने का अफसर अभी इंतजार कर रहे हैं। 1525 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
गेहूं की फसल खेतों में तैयार खड़ी हैं और कटाई भी धीरे धीरे शुरू हो रही है। किसानों से गेहूं खरीदने के लिए जिले में 28 गेहूं क्रय केंद्र खोले जाऐंगे। इसके लिए अफसरों ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र जिले में शुरू हो जाऐंगे। हालांकि अभी जिले के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं आया है इसके आने का अफसर इंतजार कर रहे हैं।
पीसीएफ के हापुड़ में ग्राम दोयमी, चमरी, बदनौली, डहाना, मीरपुर कलां, मोरपुर भटियाना, धौलाना में ग्राम खेड़ा तिसौली,धौलाना, आमजमपुर दहपा, हसनपुर, समाना, गढ़मुकतेश्वर में झड़ीना, डहरा, देवली, भदस्याना, नवादा, पलवाड़ा, सिंभावली में ग्राम पलवाड़ा, बक्सरा, गोहरा, जखैड़ा रहमतपुर, खाद्य विभाग का हापुड़ मंडी, धौलाना, गढ़ मंडी, सिंभावली में उपैड़ा, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी निगम के गढ़ मंडी, ब्रजघाट रोड, यूपी स्टेट एग्रो का कुचेसर रोड चौपला, भारती खाद्य निगम का देहरा कुटी में केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन