फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बैंकों में आज और कल रहेगी हड़ताल

बैंकों में आज और कल रहेगी हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में आज और कल रहेगी हड़ताल
बैंकों में आज और कल रहेगी हड़ताल
विज्ञापन


हापुड़। बैंकों में दो दिन की हड़ताल से लोगों को कैश किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में बैंकर्स ने हड़ताल का एलान कर दिया है। ऐसे में एटीएम ही एक मात्र सहारा होंगे। हड़ताल से करोड़ों रुपये का लेनदेन भी प्रभावित रहेगा। वहीं सोमवार को बैंकों में काफी भीड़ देखने को मिली।
सरकार बैंकों का विलय कर रही है, बैंकर्स सरकार की इस पहल का भरकम विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों बैंकों में हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। लेकिन सरकार ने कर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

इसके विरोध में अब बैंकर्स ने 8 व 9 जनवरी को हड़ताल रखने का निर्णय लिया है। इस हड़ताल से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बैंकों में करोड़ों का कामकाज प्रभावित होगा, साथ ही कैश प्राप्त करने के लिए लोगों के पास एटीएम ही एक मात्र विकल्प रहेंगे। हड़ताल के चलते सोमवार को बैंकों में काफी भीड़ भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध रहेगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed