फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्रमाण पत्र न बनने पर कोरी समाज के लोगों ने घेरी कलक्ट्रेट

प्रमाण पत्र न बनने पर कोरी समाज के लोगों ने घेरी कलक्ट्रेट

Sat, 29 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र न बनने पर कोरी समाज के लोगों ने घेरी कलक्ट्रेट
प्रमाण पत्र न बनने पर कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया हंगामा
विज्ञापन


हापुड़। आदेश के बावजूद कोरी जाति के प्रमाण न बनाये जाने से नाराज समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने संबंधित तहसीलदारों और लेखपालों पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इससे पहले लोगों ने दिल्ली रोड पर जुलूस भी निकाला।

कुछ दिन पहले जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कोरी जाति के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाये जाने के आदेश जारी किये गए थे। लेकिन तहसीलदार और लेखपाल इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को दिनेश कोरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग रामलीला मैदान पर एकत्र हुए। सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। लोगों ने अपने बच्चों के भविष्य खराब होने की बात कहते हुए कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। इस दौरान गढ़ क्षेत्र के विधायक कमल मलिक भी लोगों के बीच पहुंच गए। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र न बनाये जाने के मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो इसे लखनऊ में उठाया जायेगा। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों ने समस्या को लेकर ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

एडीएम जयनाथ यादव ने कहा कि संबंधित तहसीलदार और लेखपाल की बैठक बुलाई जा रही है, जिसमें इस समस्या का समाधान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed