{"_id":"5ac90a9b4f1c1bcd618b6367","slug":"151523124891-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने बिजली निगम को लगाई लाखों की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने बिजली निगम को लगाई लाखों की चपत
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से बिजली निगम को लगी लाखों की चपत
हापुड़। तेज आंधी से बिजली खंभे और तार टूटने से शुक्रवार रात जिले भर में ब्लैक आउट रहा। इससे बिजली निगम को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तेज आंधी से 30 से अधिक विद्युत पोल टूटने व हाईटेंशन लाइन में सैकड़ों जगह फाल्ट से रातभर बिजली गुल रही। इससे औद्योगिक क्षेत्र में भी काम ठप रहा, जिससे उद्यमियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। कई गांवों में तो 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
देहात अंचल को आपूर्ति देने के लिए बिजली के तार जंगलों के बीच से होकर गुजर रहे हैं। शुक्रवार को चली तेज आंधी ने विद्युत लाइनों को झकझोर कर रख दिया। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ों की शाखाएं गिरने से सैकड़ों जगह फाल्ट हो गए।
आलम यह रहा कि रातभर जिले की बत्ती गुल रही। निगम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर शहरी क्षेत्र के कुछ मोहल्लों की तो आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन देहात अंचल के बिजलीघर पूरी तरह ठप रहे। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी पूरी तरह बंद रहा, ऐसे में उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
आंधी के कारण जिलेभर में करीब 30 से अधिक विद्युत पोल टूट गए जिसे दुरस्त करने में कर्मियों को पूरा दिन निकल गया। दोपहर 12 बजे तक अधिकांश क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन दूर दराज के कई गांवों में 24 घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी, जिसे दुरस्त करने का प्रयास किया जा रहा था।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि आंधी के कारण लाइनों में फाल्ट के कारण जिले की आपूर्ति प्रभावित रही थी। फाल्टों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।