फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अब सरकारी अस्पतालों में लगेंगे डिजिटल बोर्ड,दवाओं की मिलेगी स्टीक जानकारी

अब सरकारी अस्पतालों में लगेंगे डिजिटल बोर्ड,दवाओं की मिलेगी स्टीक जानकारी

Fri, 14 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अब सरकारी अस्पतालों में लगेंगे डिजिटल बोर्ड,दवाओं की मिलेगी स्टीक जानकारी
अब सरकारी अस्पतालों में लगेंगे डिजिटल बोर्ड
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में अब दवाओं की उपलब्धता मरीजों से छिपी नहीं सकेगी। दवा की सही उपलब्धता के बारे में मरीजों को जानकारी देने के लिए वहां शासन द्वारा अब डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे।


इन पर दवाओं के स्टॉक का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा। यह बोर्ड अस्पताल में खास स्थानों पर लगेंगे, जहां आसानी से मरीज उसे देख सकेंगे।

केंद्र सरकार के उपक्रम सी डैक द्वारा तैयार किया गया औषधि एवं टीका वितरण प्रबंधन प्रणाली (डीवीडीएमएस) सॉफ्टवेयर प्रदेश सरकार ने लागू कर दिया है।

इस सॉफ्टवेयर में जिला अस्पताल के औषधि भंडार गृहों के स्टॉक की स्थिति और बजट की उपलब्धता का विवरण अंकित करना होगा।

इसी सॉफ्टवेयर के जरिए दवाओं की खरीद और जारी करने का काम स्वास्थ्य महकमा करेगा। स्वास्थ्य महानिदेशक ने एक महीने पहले दवाओं के स्टॉक का विवरण सॉफ्टवेयर पर रियल टाइम डिजिटल बोर्ड पर प्रदर्शित करने को कहा था।
विज्ञापन


स्थानीय विभागीय अफसर इस पर गंभीरता बरत रहे हैं।

इन जगहों पर लगेगा डिजिटल बोर्ड
सीएचसी और पीएचसी में दवाओं के स्टॉक का रियल टाइम विवरण प्रदर्शित किया जाना है। यह डिस्प्ले यूनिट अस्पताल में ऐसे स्थान पर लगानी है,

जहां पर आम जन को दवाओं की उपलब्धता प्रदर्शित करने के लिए एकदम सही स्थान हो। इस स्थान का चयन सीएमओ और सीएमएस करेंगे।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह का कहना है कि इस तरह की पहल शासन स्तर पर की जा रही है। मरीजों को तमाम सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed