{"_id":"5cdb0655bdec22077a427e19","slug":"141557857877-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीत विहार बिजलीघर से जुड़े आधा दर्जन गांवों में रातभर छाया रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीत विहार बिजलीघर से जुड़े आधा दर्जन गांवों में रातभर छाया रहा अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रीत विहार बिजलीघर की सप्लाई बंद करने पर भड़के ग्रामीण
हापुड़। सोमवार रात को प्रीत विहार बिजलीघर की सप्लाई बंद करने पर ग्रामीण भड़क गए। बिजलीघर से जुड़े आधा दर्जन गांवों को लोगों ने अवर अभियंता पर बिजलीघर की सप्लाई बंद करने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
प्रीत विहार बिजलीघर से अच्छेजा, लक्ष्मण गढ़ी, दिल्ली रोड, इमटौरी, चमरी को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सोमवार रात आंधी के दौरान अचानक पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी के समाप्त होने के बाद भी आपूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों ने बिजलीघर पर फोन लगाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि जेई व अन्य कर्मचारियों ने फोन तक नहीं उठाया। अच्छेजा निवासी राधेलाल ने बताया कि बिजलीघर के एसएसओ से वार्ता की गई तो उसने स्पष्ट कह दिया कि जेई ने गांवों की आपूर्ति बंद कराई है। इस तरह का जवाब मिलने से ग्रामीणों में रोष पनप गया। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इस बिजलीघर को रात में बंद कर दिया जाता है। जेई उनकी समस्या का निस्तारण नहीं करता, फोन तक भी नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में उचित कार्रवाई होगी।