{"_id":"5cd47e8dbdec2207532a54ef","slug":"141557429901-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों का तगादा करने पर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों का तगादा करने पर घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपयों का तगादा करने पर घर में घुसकर पीटा
हापुड़। उधार दिए गए रुपयों का तगादा करने पर कुछ लोगों ने अर्जुन नगर निवासी एक व्यक्ति को घर में घुसकर पीटा। मोहल्ले के लोगों द्वारा एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तो हो गयी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्चधिकारियों से की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी कालू सिंह ने बताया कि उसका रघुवीर गंज निवासी दीपक वर्मा से जान पहचान थी। दीपक की बहन को किसी कार्य के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। दीपक वर्मा द्वारा गुहार लगाने पर उसने अपने पहचान के ततारपुर निवासी व्यक्ति वीरपाल सिंह से उसकी बहन के खाते में 14 जनवरी को 16,54150 रुपये उधार के रूप में डलवा दिए, लेकिन कई माह होने के बाद भी जब उक्त रुपयों को वापस नहीं लौटाया गया तो उसने तगादा शुरू किया, लेकिन दीपक वर्मा ने रुपये लौटाने के बजाय उसे धमकाना शुरू कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि चार अप्रैल को तड़के दीपक अपने कुछ साथियों के साथ तमंचे और लाठी डंडों के साथ उसके घर में घुस आया और जमकर मारपीट की। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।