फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भक्तों ने मां शैलपुत्री का उपवास रख पूजा अर्चना की

भक्तों ने मां शैलपुत्री का उपवास रख पूजा अर्चना की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
भक्तों ने मां शैलपुत्री का उपवास रख पूजा अर्चना की
भक्तों ने मां शैलपुत्री का उपवास रख पूजा अर्चना की
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। चैत्र नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में प्रथम दिन मां शैलपुत्री का उपवास रख भक्तों ने मंदिरों समेत अपने घरों में पूजा अर्चना की।
चैत्र नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में प्रथम दिन शनिवार को महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में मां शैलपुत्री का उपवास रखा। उपवास रखने वाले भक्तों ने अपने घरों समेत मंदिरों में जाकर मां भगवती की प्रार्थना की। मंदिरों में दिनभर भक्तों का आवागमन लगा रहा। उपवास रखने वाले भक्तों ने विश्वशांति, मानव कल्याण, दैवीय आपदाओं से मुक्ति और देश की खुशहाली की कामना भी की। ब्रजघाट के अमृत परिसर मंदिर, गढ़ के गंगा मंदिर, पंचायती मंदिर, दुर्गा मंदिर, चौपला के काली मंदिर, दत्तियाना के लाल मंदिर, कल्याणपुर के कल्याणेश्वर मंदिर समेत धर्मस्थलों में पूजा अर्चना करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। पंडित रमाशंकर तिवारी का कहना है कि नवरात्र पर्व में सच्ची निष्ठा के साथ उपवास रखकर देवी मां की पूजा अर्चना करने वालों की मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है।

फलों के दाम में आया उछाल
नवरात्र आरंभ होते ही फलों के दामों में अचानक बढ़ोतरी हो गई, जिससे व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

फल पहले रेट (किग्रा ) अब रेट(किग्रा)
केला 40 50 से 55 प्रति दर्जन
सेब 100 120
अंगूर 60 80
पपीता 20 40
संतरा 50 65
नारियल 30 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed