फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की आवश्यकता

किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की आवश्यकता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की आवश्यकता
किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की आवश्यकता
विज्ञापन


हापुड़। लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के गांव दयानतपुर में रविवार को चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वे ऐसा सांसद व सरकार चाहते हैं जो किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारे और उनके बच्चों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करे।
चौपाल में ग्रामीणों का कहना था कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, फिर भी यहां का किसान तिल तिल मरने को मजबूर है। इसका कारण यह है कि किसानों को फसलों का मुनासिब दाम नहीं मिल रहा है और गन्ना का भुगतान भी शुगर मिलों की मनमर्जी पर ही टीका है।
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह का कहना है कि सांसद ऐसा हो जो क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाए और उसका निस्तारण कराए। क्षेत्र के विकास की ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिपाल का कहना है कि गन्ने का किसानों को नकद भुगतान व फसलों का मुनासिब दाम मिले, वह ऐसी सरकार व सांसद का चयन चाहते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में स्टेडियम बनवाया जाए।

विनोद कुमार का कहना है कि देश की तरक्की का मार्ग गांवों के बीच से होकर ही निकलता है। देश के विकास से पहले किसानों का उत्थान जरूरी है। सांसद वो हो जो इस ओर विचार करे।


ग्राम प्रधान किशनपाल का कहना है कि उनका सांसद ऐसा हो जो किसानों की आवाज सुने और उनकी हर समस्या का निस्तारण कराए। किसानों का दुख, दर्द सुनने वाला ही उनका सांसद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed