{"_id":"5bb3b704867a557ff56713d4","slug":"141538504452-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर बिजली की लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर बिजली की लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने की फसल जली
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तार गिरने से गन्ने की पांच बीघा फसल जली
गढ़मुक्तेश्वर। गांव खुडलिया के जंगल में बिजली की जर्जर लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान ने पावर कॉरपोरेशन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया के जंगल में बड़े बिजलीघर के निकट सोमवार देर शाम बिजली का जर्जर तार टूट कर किसान भोपाल सिंह के खेतों में गिर गया। इससे निकली चिंगारी से गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने भोपाल सिंह को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। खेत में आग लगने की सूचना पर भोपाल और उसके परिजन भी खेत पहुंच गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक करीब पांच बीघा फसल जल चुकी थी। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने पावर कॉरपोरेशन से जली हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। ब्यूरो