फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   15 मरीजों में टीबी की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

15 मरीजों में टीबी की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Fri, 15 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
15 मरीजों में टीबी की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
15 मरीजों में टीबी की पुष्टि से
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

हापुड़। सघन क्षय रोग खोज अभियान के दौरान जिलेभर में 15 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दस दिवसीय अभियान के दौरान उक्त मरीज सामने आए हैं। इनका उपचार शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई टीम ने भी नगर के कई मोहल्लों का दौरा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले में 10 दिवसीय टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है। जिलेभर में गठित टीमों की जांच में कुल 337 संदिग्ध लोग मिले थे। उनके बलगम की जांच के बाद अब तक 15 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। यह सूचना शासन को भी भेजी गई थी। उसके बाद बृहस्पतिवार को ज्वाइंट डायरेक्टर डा. दर्पण सिंह नाबियाल के नेतृत्व में लखनऊ की टीम ने नगर के अनेक मोहल्लों का दौरा किया। टीम की कार्यप्रणाली सही मिलने पर वह वापस लौट गए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा.राकेश अनुरागी ने बताया कि 337 संदिग्धों का जांच में 15 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई है। मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 10 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed