{"_id":"5b006e794f1c1bd2408b689e","slug":"141526754937-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भवन को कब्जा मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भवन को कब्जा मुक्त कराया
Updated Sun, 20 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल भवन को कब्जा मुक्त कराया
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में पुराने बने लेखपाल भवन को तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त कराया।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में तालाब के पास लेखपाल भवन बना हुआ है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते गांव के ही एक व्यक्ति ने लेखपाल भवन पर अवैध कब्जा कर चहारदीवारी करा ली थी। इसके अलावा बाकी बची भूमि पर मकान का निर्माण करा लिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को तहसीलदार मनोज कुमार के निर्देश पर कानूनगो लीलू सिंह, लेखपाल अमरबीर सिंह पुलिस बल और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद राजस्व टीम ने अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाकर कब्जे में ली गई भूमि पर बने मकान और चहारदीवारी को ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व टीम भेजकर लेखपाल भवन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। कब्जा करने वाले आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।