फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बहादुरगढ़ को बहुत जल्द ब्लॉक का दर्जा मिलेगा

बहादुरगढ़ को बहुत जल्द ब्लॉक का दर्जा मिलेगा

Tue, 28 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ को बहुत जल्द ब्लॉक का दर्जा मिलेगा

विज्ञापन
जोर पकड़ रही बहादुरगढ़ को ब्लाक बनाने की मुहिम
सीएम से जल्द मिलेंगे विधायक कमल सिंह मलिक
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ को ब्लाक का दर्जा दिलाने की मुहिम जोर पकड़ती जा रही है। यहां के विधायक जल्द ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर यह मांग उठाएंगे। साथ ही इस मांग को मुख्यमंत्री से मंजूरी दिलवाने की भी पूरी कोशिश करेंगे। विधायक कमल सिंह मलिक का कहना है कि मांग पूरी तरह वाजिब और जनहित से जुड़ी है, इसलिए वे बहुत जल्द लखनऊ पहुंचकर सीएम से वार्ता कर इस मांग को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने में कोई भी कसर बाकी नहीं रहने देंगे।

सामाजिक संगठन मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ, लोदी एकता समिति, केवट उत्थान समिति के पदाधिकारियों पंकज लोधी राजपूत, जयवीर लोधी, महेश केवट कई साल से बहादुरगढ़ को ब्लाक का दर्जा दिलाने की मुहिम चला रहे हैं। इस मांग के समर्थन में कई बार धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही हजारों ग्रामीणों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन भी सपा सरकार के एक मंत्री को सौंपा था, जिसमें बहादुरगढ़ क्षेत्र को गढ़ से हटाकर नए ब्लाक का दर्जा दिए जाने की मांग की गई थी। जयवीर लोधी का कहना है कि आबादी के लिहाज से बहादुरगढ़ तहसील क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव है। इसे ब्लाक का दर्जा देने को सभी सरकारी मानक पूरे हैं। पंकज लोधी और महेश केवट का कहना है कि शासन की मंजूरी मिलने पर तीन दर्जन से अधिक गांवों की डेढ़ लाख से अधिक आबादी को बड़े स्तर पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed