{"_id":"5a0b31404f1c1b87698bb6b8","slug":"141510682944-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से लौट रहे किसान पर तेंदुआ झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से लौट रहे किसान पर तेंदुआ झपटा
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगल से लौट रहे किसान पर झपटा तेंदुआ
-गांव में हड़कंप मचने पर सैकड़ों ग्रामीण जंगल में पहुंच गए
- काफी देर तक फसलें खंगाली, लेकिन तेंदुआ हत्थे नहीं चढ़ा
गढ़मुक्तेश्वर। जंगल से लौट रहे किसान पर तेंदुआ झपटने की खबर से गांव में हड़कंप मचने पर सैकड़ों ग्रामीण जंगल में पहुंच गए। जिन्होंने काफी देर तक फसलें खंगालने के बाद भी तेंदुआ उनके हत्थे नहीं चढ़ पाया।
गढ़ क्षेत्र के गांव मानक चौक का किसान संदीप दोपहर को खेत से वापिस घर लौट रहा था, तो चकरोड वाले रास्ते पर पहुंचते ही गन्ने की फसल से निकल रहे तेंदुए को देखकर उसके होश उड़ गए। जिसने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर कई किसान उस तरफ दौड़ पड़े, जिनके पहुंचने से पहले ही तेंदुआ गन्ने की फसल में घुस गया। मोबाइल पर खबर मिलते ही गांव में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जिस पर सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसानों के साथ मिलकर गन्ने की फसल को घेर लिया, लेकिन काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी तेंदुए का कोई अता पता नहीं लग पाया। विरेंद्र, जयपाल, सुखबीर, विनोद का कहना है कि तेंदुआ तो हत्थे नहीं चढ़ पाया है, लेकिन उसके पंजों के निशान गन्ने की फसल की मिट्टी पर साफ दिखाई दे रहे हैं। वन रेंजर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है, लेकिन अब विभागीय टीम भेजकर जांच पड़ताल कराकर पंजों के निशानों के नमूने लेकर जांच को भिजवाए जाएंगे।