{"_id":"59b03dad4f1c1be97f8b47a5","slug":"141504722349-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद के इंजन में आई खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद के इंजन में आई खराबी
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के ट्रेन इंजन में आई खराबी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। फैजाबाद से दिल्ली की ओर जा रही फैजाबाद एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन के हापुड़ पहुंचने पर उसे रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इंजीनियरों की टीम ने खामी दुरुस्त कर उसे 40 मिनट बाद आगे के लिए रवाना किया।
मंगलवार शाम फैजाबाद से दिल्ली के लिए फैजाबाद एक्सप्रेस जा रही थी। ट्रेन जैसे ही गजरौला स्टेशन से आगे निकली तो उसके इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आने लगी। उसके बाद ट्रेन झटके लेती हुई हापुड़ स्टेशन तक पहुंच गई। इस बीच चालक ने मामले की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने आनन फानन में मामले को गंभीरता लेते हुए तुरंत इंजीनियर की टीम मौके पर भेजी। इस दौरान यात्रियों में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया। समय रहते तकनीकी खराबी का पता लगने से बड़ा मामला टल गया। ट्रेन को 40 मिनट की देरी से आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन लेट हुई थी। जिसे दुरुस्त कराकर रवाना कर दिया गया।