{"_id":"583079784f1c1bf23c8fff08","slug":"14-acres-sugar-cane-crops-burnt-spark-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 14 बीघा गन्ने की फसल जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 14 बीघा गन्ने की फसल जली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 19 Nov 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
14 बीघा गन्ने की फसल जली
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव दादरी में शनिवार को जर्जर तारों से निकली चिंगारी की चपेट में आने से दो किसानों की करीब 14 बीघा गन्ने की फसल जल गई। सालभर की मेहनत पलभर में स्वाहा होने से किसान परेशान दिखे।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। निगम अफसरों की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है। गांव निवासी ओमवीर व लखीराम के खेतों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों के अनुसार लाइन जर्जर है।
विज्ञापन
इससे आए दिन चिंगारी निकलकर खेतों को नुकसान पहुंचाती रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब पांच बजे हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से दोनों किसानों की करीब 14 बीघा गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। गांव निवासी मगन प्रकाश त्यागी ने बताया कि निगम अफसरों की लापरवाही से किसानों का काफी नुकसान हुआ है।
प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। एसडीओ दीपांशु का कहना है कि अभी जानकारी नहीं हो सकी है। जेई को मौके पर भेजकर मामले की जांच करायेंगे।