{"_id":"5cc21210bdec225f506be140","slug":"131556222480-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने सरकारी स्कूलों का औचक किया निरीक्षण
गढ़मुक्तेश्वर। बीएसए ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने का भी निर्देश दिया।
बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को गढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिहूनी, करीमपुर, लुहारी समेत उच्च प्राथमिक स्कूल करीमपुर, लुहारी का औचक निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय करीमपुर में प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी शर्मा अवकाश पर थी, बाकी स्टॉफ उपस्थित मिला। इसके अलावा लुहारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक अमित कुमार को लेट आने पर कड़ी हिदायत दी गई। बीएसए ने बताया कि सभी स्कूलों में अध्यापकों को शैक्षिक स्तर सुधारने के साथ ही बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने और शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का भी निर्देश दिया। वहीं करीमपुर के प्राथमिक विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश भी दिया गया। बीएसए ने कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।