फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मुठभेड़ के बाद पांच शातिर लुटेरे दबोचे

मुठभेड़ के बाद पांच शातिर लुटेरे दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पांच शातिर लुटेरे दबोचे
मुठभेड़ के बाद पांच शातिर लुटेरे दबोचे
विज्ञापन


हापुड़। देहात पुलिस ने बुधवार देर रात किठौर रोड पर मुठभेड़ के बाद पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बदमाशों और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। पकड़े गए बदमाशों के पास से पांच पिस्टल, 95 कारतूस, एक ट्रक बरामद किया है। बदमाशों पर चार से लेकर 33 तक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से चार बदमाश चार विभिन्न जनपदों से वांछित चल रहे हैं।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात देहात थाने की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि किठौर रोड पर कुछ बदमाश मौजूद हैं। बदमाशों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके पांच बदमाशों को दबोच लिया, जिनकी पहचान मुसाहिद निवासी गांव तौड़ी थाना भोजपुर गाजियाबाद, शेर अली उर्फ बबलू निवासी नंगली थाना किठौर, नासिर, भूरा उर्फ भुरवा निवासी जसौरा थाना मुंडाली और फरकान निवासी ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ के रूप में हुई। सभी की तलाशी ली तो उनके पास से पांच पिस्टल, 95 कारतूस बरामद हुए। इनसे एक ट्रक भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, इनपर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, वाहन लूट के अनेक मुकदमे दर्ज हैं। शेर अली गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज हैं। मुसाहिद मेरठ व नोएडा से वांछित है। शेर अली दिल्ली व मेरठ से वांछित है। भूरा जनपद बिजनौर से वांछित है। फुरकान जनपद अलीगढ़ से वांछित है। ये लोग ट्रक को लेकर कोयले से भरे एक ट्रक को लूटने के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें पहले ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक लूट को देते थे अंजाम -
- थाना देहात प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि ये बदमाश यहां से भाड़ा लेकर दूसरे राज्यों में जाते थे। वहां से लौटते समय ट्रक की नंबर प्लेट बदल लेते थे और रास्ते में हाइवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। ट्रक के ड्राइवर व क्लीनर को बंधक बनाकर उनके पूरे माल को अपने ट्रक में लोड करके उसे बेच देते थे। इसके बाद बंधक को या तो मार देते थे या कहीं फेंककर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed