फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हापुड़ व पिलखुवा के 17 कार्यों के लिए 10.67 करोड़ की मंजूरी

हापुड़ व पिलखुवा के 17 कार्यों के लिए 10.67 करोड़ की मंजूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ व पिलखुवा के 17 कार्यों के लिए 10.67 करोड़ की मंजूरी
हापुड़ व पिलखुवा के 17 कार्यों के लिए 10.67 करोड़ की मंजूर
विज्ञापन


हापुड़। नगर पालिका हापुड़ और पिलखुवा की 17 इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए शासन ने 10.67 करोड़ रुपयों की वित्तीय मंजूरी दे दी है। कुल बजट के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में पचास प्रतिशत यानि पांच करोड़ 33 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में हापुड़ व पिलखुवा नगर पालिकाओं में इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण के संबंध में 17 परियोजनाओं का कार्य लंबित था। इन परियोजनाओं को शासन ने वित्तीय स्वीकृत दे दी है। शासन के अनु सचिव अखिलानंद ब्रह्मचारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 17 परियोजनाओं के लिए 10.67 करोड़ की धनराशि को वित्तीय स्वीकृति दी गई है। साथ ही कुल धनराशि के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में पचास प्रतिशत यानि 5.33 करोड़ रुपये इन कार्यों के लिए जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण
-63.45 लाख से हापुड़ की सुभाषनगर कालोनी भाग-ए में लक्ष्मी के मकान से मुकेश के मकान तक, 34.78 लाख से रामगढ़ी कालोनी भाग-बी में मेन रास्ते से कुंवरपाल के मकान तक, 74.90 लाख से सुभाष नगर कालोनी भाग-बी में छोटेलाल, श्रीओम, मंजीत, कलुवा व नंदकिशोर वाली गली, 42.22 लाख से नेहरूनगर कालोनी भाग-ए में रोड से मुकेश के घर तक, 58.61 लाख से कृष्ण विहार कालोनी भाग-सी में कालीचरण, रविंद्र, सतेंद्र, संगीता, सुभाष वाली गली, 56.48 लाख से रामगढ़ी कालोनी में तीन गलियां, 37.26 लाख से रामगढ़ी भाग-सी आनंद विहार तक, 36.27 लाख से रामगढ़ी भाग डी में मेन रास्ते से रामभजन वाली गली, 44.28 लाख से हरद्वारी नगर भाग- ए में तीन गलियों का निर्माण, 47.45 लाख से हरद्वारी नगर भाग- बी मोदीनगर रोड पर तीन रास्तों का निर्माण, 55.18 लाख से राजीव इंक्लेव में चार गलियों का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पिलखुवा के वार्ड नंबर 11 में 37.99 लाख से तीन गलियों का निर्माण,147.36 लाख से न्यू सर्वोदय नगर भाग-सी में चार गलियों का निर्माण, 54.95 लाख से वार्ड नंबर 11 में चार गलियों का निर्माण, 1.10 करोड़ से मोहल्ला छिद्दापुरी में सात गलियों का निर्माण, 1.07 करोड़ से न्यू सर्वोदय नगर में चंडी मंदिर वाली गली सहित तीन अन्य गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed