फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   श्री पंचायती गौशाला में आज नहीं होगा मतदान

श्री पंचायती गौशाला में आज नहीं होगा मतदान

Sun, 30 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
श्री पंचायती गौशाला में आज नहीं होगा मतदान
श्री पंचायती गौशाला में आज नहीं होगा मतदान
विज्ञापन


हापुड़। श्री पंचायती गौशाला की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए अब 30 सितंबर रविवार को मतदान नहीं होगा। उधर चुनाव लड़ने वाले छारिया छावनी गुट के लोगों ने एडीएम से मुलाकात कर जल्द चुनाव कराए जाने का अनुरोध किया है।
श्री पंचायती गौशाला की वर्तमान प्रबंध समिति के मंत्री सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि डिप्टी रजिस्ट्रार सोसायटीज मेरठ ने एक आदेश जारी कर कहा है कि उक्त प्रबंध समिति के 30 सितंबर को होने वाले चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। इसीलिए अब मतदान के लिए नयी तिथि घोषित होने पर सभी सदस्यों को फिर से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुरेश गुप्ता का गुट इस बार कसेरा गुट के रूप में चुनाव लड़ रहा है। इस गुट के लोग चुनाव जरौठी गौशाला में मतदान के लिए प्रयासरत हैं। वैसे भी इन लोगों ने सर्व सम्मति दर्शाकर जरौठी गौशाला में मतदान कराने का प्रस्ताव चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के समय ही करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि छारिया छावनी वाला गुट का दावा है कि वह प्रारंभ से ही विरोध करते आ रहे हैं। कुल मिलाकर इस मुद्दे को लेकर दोनों गुटों में ठनी है व चुनाव भी इसी चक्कर में स्थगित हुए हैं। उधर छारिया छावनी वाला गुट के लोगों ने शनिवार को एडीएम जयनाथ यादव से मुलाकात कर अनुरोध किया कि गौशाला के हित में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव प्रक्रिया रोककर जो कार्य किया है, उससे गौ भक्तों में गौशाला की छवि धूमिल हो रही है। शहर से पांच किमी दूर चुनाव कराए जाने से मतदाताओं में रोष है। उन्होंने सही स्थान पर मतदान की मांग की है। मुलाकात करने वालों में अशोक छारिया, ललित कुमार छावनी वाले, डा विपिन गुप्ता, राजीव गर्ग, वैभव गुप्ता, संजीव विजय गुप्ता, टीसी गर्ग, अंकुर कंसल, हिमांशु बंसल आदि छारिया छावनी गुट के प्रत्याशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed