{"_id":"5a3957884f1c1b74698c2d17","slug":"131513707400-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों प्रवेश को आधार कार्ड जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों प्रवेश को आधार कार्ड जरूरी
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के स्कूलों में प्रवेश को आधार कार्ड जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में अब छात्र बिना आधार कार्ड के प्रवेश नहीं पा सकेंगे। जनवरी से इन स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आगामी नए शिक्षा सत्र से सीबीएसई ने स्कूलों में प्रत्येक छात्र के पास आधार कार्ड होना व स्कूल के पास हर छात्र के आधार कार्ड की पूरी डिटेल रखना लागू कर दिया है। स्कूलों को हर छात्र के आधार कार्ड की डिटेल बोर्ड व विद्यालय की वेबसाइट पर डालनी होगी। इसलिए स्कूल प्रवेश के समय ही छात्रों से आधार कार्ड जमा कराए जाएंगे।
नोटबंदी के बाद से शुरू हुई कैश किल्लत के मद्देनजर रखते हुए स्कूलों में छात्रों को प्रवेश पंजीयन शुल्क के भुगतान के लिए पेटीएम की भी सुविधा दी गई है। अभिभावक प्रवेश पंजीयन शुल्क का पेटीएम, ई बैंकिंग व नकद तीनों माध्यमों से भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा के लिए स्कूल की वेबसाइट पर ही प्रवेश पंजीयन करने, फार्म भरने का विकल्प भी दिया है। प्रवेश पंजीयन की पूरी प्रक्रिया को कैशलेस व पेपर लेस भी पूरा किया जा सकेगा।
एसबीएम के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश के दौरान बोर्ड ने आधार कार्ड की अनिवार्यता जरूरी कर दी है। आधार संबंधित डिटेल वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी।