{"_id":"59e10aa54f1c1bf3538b7661","slug":"131507920549-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर मैसेज कर बुलाया, फिर भाई से पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर मैसेज कर बुलाया, फिर भाई से पिटवाया
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर मैसेज कर बुलाया, फिर भाई से पिटवाया
-गढ़ रोड पर तहसील के पास छात्रा ने मनचले को सिखाया सबक
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। व्हाट्सएप पर मैसेज कर छात्रा को एक परेशान करना उसके ही मोहल्ले के युवक को महंगा पड़ गया। शुक्रवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद छात्रा ने युवक को मैसेज कर गढ़ रोड पर बुला लिया। इस दौरान यहां मौजूद छात्रा के भाई ने लोगों की मदद से युवक की जमकर धुनाई की।
बुलंदशहर रोड स्थित एक कालेज में नगर के एक मोहल्ला पन्नापुरी निवासी एक युवक बीसीए में पढ़ता है। यह युवक अपने मोहल्ले की ही एक युवती को व्हाटसएप पर मैसेज कर परेशान करता था। शुक्रवार को कालेज खत्म होने के बाद युवती ने युवक को मैसेज कर गढ़ रोड तहसील चौपले पर मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान युवती ने अपने भाई को भी बुला लिया। युवती के भाई ने लोगों की मदद से युवक की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान युवक के एक दोस्त की भी पिटाई हुई। घटना को लेकर सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने युवकों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।