फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क दुर्घटना में उतराखंड के विधायक घायल

सड़क दुर्घटना में उतराखंड के विधायक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में उतराखंड के विधायक घायल
सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड के विधायक घायल
विज्ञापन


हापुड़। दिल्ली से चुनाव प्रचार कर कुछ समर्थकों के साथ वापस लौट रहे उत्तराखंड के एक विधायक की कार निजामपुर तिराहे के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विधायक व उसके साथियों को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन के द्वारा सीधा कराया। जिसके बाद सभी बिना रुके आगे रवाना हो गए।
उत्तराखंड के द्वारहाट क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश नेगी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह वे कार में सवार होकर दिल्ली से उतराखंड वापस लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच-9 पर निजामपुर कट के पास जैसे ही वे पहुंचे तो ड्राइवर ने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने विधायक समेत उनके साथियों को सकुशल कार से बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें ही आई। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन के माध्यम से कार को सीधा कराया। जिसके बाद विधायक उसी कार से गंतव्य को रवाना हो गए। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि कार में सवार विधायक व उनके साथियों को मामूली चोटें थी, जिसके कारण वे बिना रुके उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed