{"_id":"5bf85de0bdec2241c465bae3","slug":"121543003616-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों का हंगामा
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात माह से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों का हंगामा
हापुड़। करीब सात माह से वेतन न मिलने से नाराज बिजली के बिल बनाने की एक कंपनी के कर्मचारियों ने कार्यालय पर हंगामा कर दिया। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था।
जानकारी के अनुसार मेरठ रोड जाट भवन के पास सांई कंप्यूटर्स के नाम से बिजली बिल बनाने और मीटर रीडिंग आदि का कार्य करने वाली कंपनी का कार्यालय है। शुक्रवार को कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारी राजेश, नितिन, इंसाफ अली, प्रदीप, मोनू, संजय, राहुल आदि ने बताया कि उन्हें सात माह से भी अधिक समय का वेतन कंपनी द्वारा नहीं दिया गया है। जिसके कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। कंपनी द्वारा उन्हें वेतन के नाम पर लगातार तारीखें दी जा रही हैं। ऐसी स्थिति में कार्य करना मुश्किल हो गया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था। कंपनी के एचआर हैड धीरज ने बताया कि कंपनी का पेमेंट विभाग में अटका हुआ है। बिल बनाकर भेज दिये गए हैं, जल्द ही सभी का वेतन दिला दिया जाएगा।