{"_id":"5bef0957bdec222765624670","slug":"121542392151-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों के नमूने लिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों के नमूने लिये
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा का प्रदूषण जांचने को पानी के चार नमूने लिए
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से लिए नमूने
- एडीएम के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गढ़ गंगा कार्तिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं का गंगा के शुद्ध जल से आचमन हो, इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी और गंगा जल के चार नमूने लिए। नमूनों की जांच के लिए गाजियाबाद लैब भेजा गया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता बीके सिंह ने बताया कि गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के अभियान के तहत एडीएम जयनाथ यादव ने निरीक्षण के आदेश दिये गए थे। इन आदेशों के अनुपालन में शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जगह जगह से पानी के चार नमूने लिए। टीम द्वारा सबसे पहले गढ़ मुक्तेश्वर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में निरीक्षण किया गया। यहां ट्रीटमेंट के बाद शुद्ध पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए दो नमूने लिये गए। इसके अलावा गंगा के पानी की स्थिति जांचने के लिए भी एक नमूना लिया गया। इसके बाद सिंभावली शुगर मिल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी का भी नमूना लिया गया। यहां डिस्टलरी का भी निरीक्षण किया गया, लेकिन वह बंद पड़ी थी। कुल मिलाकर टीम द्वारा चार नमूने लिये गए, जिन्हें जांच के लिए गाजियाबाद स्थित लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पानी के शुद्धिकरण का स्तर सही नहीं पाया जाता है तो कार्रवाई की जायेगी।