फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिले में मिले डेंगू के दो और मरीज, हड़कंप

जिले में मिले डेंगू के दो और मरीज, हड़कंप

Sun, 30 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिले में मिले डेंगू के दो और मरीज, हड़कंप
जिले में मिले डेंगू के दो और मरीज, हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। मलेरिया, वायरल के बाद अब जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। नगर के एक निजी अस्पताल ने दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। फिलहाल दोनों मरीजों की रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है। स्वास्थ्य अफसरों ने दोनों मरीजों के सैंपल सेंट्रल लैब भेज दिए हैं। वहां पुष्टि होने पर ही रिपोर्ट का खुलासा किया जा सकेगा।
जिले में प्रत्येक वर्ष वायरल, मलेरिया और डेंगू से सैकड़ों लोग पीड़ित होते हैं। इस बार स्वास्थ्य अफसर डेंगू और चिकनगुनिया पर पूरी तरह से काबू पाने का दावा कर रहे थे। इसी बीच नगर के एक निजी अस्पताल ने दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। इससे विभाग में हड़कंप है। दोनों ही मरीज विकास खंड हापुड़ के ग्रामीण इलाके के हैं। इनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बहरहाल, अस्पताल के चिकित्सकों ने डेंगू जांच की रिपोर्ट को गोपनीय रखा है। मरीजों के परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मरीजों को डेंगू का ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आनन फानन में डेंगू, मलेरिया विभाग के अफसरों ने अस्पताल से दोनों मरीजों के सैंपल ले लिए हैं और जांच के लिए सेंट्रल लैब भेजा गया है। सेंट्रल लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी लैबों को जारी किया नोटिस
स्वास्थ्य विभाग नहीं चाहता कि मरीजों में डेंगू का भय फैलाया जाए। इसके लिए सभी निजी लैब, अस्पतालों को नोटिस जारी करके स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी मरीज में डेंगू की पुष्टि होती है तो सैंपल विभाग को उपलब्ध कराएं। सेंट्रल लैब की जांच के बाद ही मरीजों में पुष्टि होगी। हालांकि इस दौरान मरीज को बेहतर ट्रीटमेंट दिया जाए।


10 टीमों का गठन
मुख्य चिकित्साधिकारी ने डेंगू की आहट के बाद जिलेभर में 10 टीमों का गठन किया है। इन टीमों को बुखार से पीड़ित मरीजों पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

तीन वर्षा में डेंगू का प्रकोप
वर्ष मरीजों की संख्या
2015 220
2016 48
2017 110

कोट
दो बुखार से पीड़ित दो मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। फिलहाल जिले में डेंगू का प्रकोप नहीं है।
- डॉ. राजवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed