{"_id":"5b71d6c742c7923c945e8c47","slug":"121534187207-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर ठगी
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर ठगी
हापुड़। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर दर्जनों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला सहित तीन लोगों ने आवास दिलाने के नाम पर तीन-तीन हजार रुपये ठग लिये। ठगी का पता चलने पर लोगों ने एक महिला को दबोच लिया। डूडा के कार्यालय में महिला से अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
सरकार ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए आवेदन मांगे थे। जिसमें शहर से हजारों लोगों ने आवेदन किया था। बताया गया कि मोहल्ला आदर्श नगर कालोनी निवासी बबीता पत्नी अजय के पास एक महिला और दो पुरुष पहुंच गए। इन्होंने बताया कि ये लोग इस योजना के तहत सर्वे कर रहे हैं। बातों बातों में टीम ने बबीता को मकान बनवाने के नाम पर मिलने वाली धनराशि के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। इन तीनों ने तीन हजार रुपये ऐंठ लिये और सोमवार को सहायता राशि खाते में पहुंचने की बात कही। सोमवार को धनराशि खाते में नहीं पहुंची तो बबीता ने डूडा कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी की। जिसके बाद उसे ठगी के बारे में पता चला। तभी बबीता को सूचना मिली कि उसके साथ ठगी करने वाली महिला गढ़ रोड पर खड़ी है। इस पर बबीता अपने परिचितों के साथ मौके पर पहुंची और महिला को पकड़ लिया और उसे डूडा कार्यालय पर लाकर बंधक बना दिया। जिसके बाद सूचना डूडा के अधिकारी वाईएस गौतम को दी गयी। पूछताछ में करीब दर्जन भर लोगों से ठगी की बात सामने आ रही है। फिलहाल विभागीय अधिकारी मामले में पूछताछ कर रहे हैं और पुलिस को सूचना नहीं दी गयी है। डूडा के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद ही पुलिस को सूचित किया जाएगा।