फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   क्लब फुट बीमारी से पीड़ित बच्ची का इलाज हुआ

क्लब फुट बीमारी से पीड़ित बच्ची का इलाज हुआ

Tue, 15 May 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
क्लब फुट बीमारी से पीड़ित बच्ची का इलाज हुआ
क्लब फुट बीमारी से पीड़ित बच्ची का सफल इलाज
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। क्लब फुट बीमारी से पीड़ित बच्ची का सफल इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर सीएचसी से छुट्टी देकर उसे घर भेज दिया गया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी अकबर खां की पत्नी ने 27 अप्रैल को एक बेटी को जन्म दिया था, जो पैदायशी क्लब फुट बीमारी से पीड़ित थी। उसका परिजनों ने कई निजी चिकित्सकों से इलाज कराया मगर कोई भी राहत नहीं मिल पाई। इस पर परिजन बच्ची को सिंभावली पीएचसी में ले गए, जहां से उसे डॉ. सरताज गढ़ सीएचसी को ले आए। वहां परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को क्लब फुट बीमारी से पूरी तरह निजात दिलाने का भरोसा दिलाया तो परिजन इलाज कराने को राजी हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके तेवतिया और डॉ. सरताज ने करीब एक घंटा तक बच्ची के पैरों पर प्लास्टर किया। उसके बाद देर शाम तक बच्ची को टीम की निगरानी में रखने के बाद हालत पूरी तरह सामान्य होने पर बच्ची को छुट्टी देकर परिजनों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया।

जन्मजात होती है बीमारी
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि क्लब फुट बीमारी जन्मजात होती है। इससे पीड़ित बच्चे के पैर टेढ़े मेढ़े हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चे के पैरों पर 15 दिन के अंतराल में प्लास्टर किया जाता है। जरूरत पड़ने पर दस दिन तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed