{"_id":"5a4d1c3b4f1c1b3d198b4aca","slug":"121515002939-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामनगर और अच्छेजा के पास बनेगी पुलिस लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामनगर और अच्छेजा के पास बनेगी पुलिस लाइन
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामनगर और अच्छेजा के पास बनेगी पुलिस लाइन
90एकड़ भूमि की आवश्यकता, शासन को जाएगा प्रस्ताव
-अनिल त्यागी-
हापुड़। पुलिस महकमे ने हापुड़ जिले की पुलिस लाइन श्यामनगर और अच्छेजा गांव के पास 90 एकड़ भूमि पर बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे जल्द शासन को भेजा जाएगा।
हापुड़ नया जिला 28 सितंबर 2011 को घोषित किया गया था। तब मेरठ रोड पर लगभग वीरान पड़ी मध्य गंग नहर कालोनी को अस्थाई पुलिस लाइन बना दिया गया, जबकि इसी कालोनी परिसर में खाली पड़ी भूमि का पुलिस लाइन का ग्राउंड बनाने में सदुपयोग कर लिया गया था। हालांकि तभी से पुलिस लाइन की जमीन की तलाश शुरू हो गयी थी, लेकिन पर्याप्त जमीन नहीं मिलने पर कई स्थानों पर जमीन देखने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी बीच मध्य गंगा नहर/ सिंचाई विभाग ने पुलिस महकमे से अस्थाई पुलिस लाईन के ग्राउंड की जमीन के आधे भाग पर अपना डाक बंगला बना लिया। इसके बाद से पुलिस अधिकारी पुलिस लाइन के लिए जमीन की तलाश तेजी से करने लगे।
सीओ लाइन पवन कुमार की माने तो श्यामनगर और अच्छेजा गांव के पास करीब 90 एकड़ भूमि अधिग्रहित कराकर पुलिस लाइन बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया जिसे जल्द शासन की स्वीकृति को भेजा जायेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इन गांवों के आसपास अनेक बिल्डरों ने किसानों से जमीन के एग्रीमैन्ट कई साल पहले से करा रखे हैं। ऐसे में अगर यहां पुलिस लाइन की शासन से स्वीकृति मिल गई तो बिल्डरों की बिना कुछ किये लाटरी लगती नजर आ रही है।
क्योंकि अब किसानों की भूमि का अधिगृहण किये जाने पर सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिये जाने का प्राविधान है। इसीलिए मामला मुआवजा राशि को लेकर अटकने की संभावना है। इसका कारण यह है कि इन गंावों के आसपास की जमीन का सर्किल रेट काफी महंगा है।
पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल का कहना है कि पुलिस लाइन के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है क्योंकि जिले में पुलिस महकमे की पुलिस लाइन होना जरूरी है। उनका कहना है कि किसानों से बातचीत के बाद ही उक्त प्रस्ताव पर अंतिम मोहर लगेगी।