{"_id":"59b03fbf4f1c1bfc7f8b4752","slug":"121504722879-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की दीवार टूटने से आबादी में पानी भर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की दीवार टूटने से आबादी में पानी भर रहा
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले की दीवार टूटने से आबादी में भर रहा पानी
- कई घरों के गिरने का खतरा मंडरा रहा, सड़क पर पैदल चलना भी दूभर
- हैंडपंप भी दूषित पानी उगल रहे, गुस्साए लोग सड़क पर उतरे
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। नाले की दीवार टूटने से आबादी में पानी भरने पर कई घरों के गिरने का खतरा मंडराने के साथ ही सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। हैंडपंप भी दूषित पानी उगल रहे हैं, जिससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर पालिका पर अनदेखी का आरोप लगाया।
गढ़ के गौशाला वाले मोहल्ले से होकर निकल रहा गंदे पानी का नाला आसपास में रहने वाले दर्जनों परिवारों के लिए बड़ी मुसीबत की वजह बना हुआ है, क्योंकि दोनों साइडों में बनी दीवार ढहने से गंदा पानी बाहर जाने की बजाए आबादी से जुड़ी सड़कों पर भर रहा है। इससे दरार आने पर कई मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं घरों समेत सड़कों पर लगे कई हैंडपंप भी दूषित पानी उगल रहे हैं। इसके बाद भी पालिका स्तर से कोई सुध नहीं ली जा रही है, जिससे गुस्साए लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन कर समस्या से जल्द निजात न मिलने पर पालिका कार्यालय समेत तहसील का घेराव कर परिवारों संग बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। विनोद, सतबीर, सोनू का कहना है कि नाले की दीवार टूटने से गंदा पानी आबादी वाले रास्तों पर भरने से बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है। बंटी, अनिल, विशाल का कहना है कि मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी फैलने का डर सता रहा है, जबकि हर समय दुर्गंध उठने से खुली हवा में सांस तक लेना भी मुश्किल हो रहा है। कमल, मनीष, बिन्नू, छोटे, तेजेंद्र, धर्मपाल, मनोज समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
पालिका जेई पंकज गुप्ता का कहना है कि जांच कराकर नाले की दीवारों का अविलंब निर्माण करवाने के साथ ही मोहल्ले में सफाई अभियान भी चलवाया जाएगा।