फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   12 beige wheat crop burn.

ट्रैक्टर की चिंगारी से 12 बीघे गेहूं की फसल राख

Mon, 24 Apr 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 24 Apr 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
12 beige wheat crop burn.
गेहूं की फसल राख - फोटो : अमर उजाला

मतनौरा गांव में गेहूं की निकासी के दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लगने से किसान की 12 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली की ट्रैक्टर और मशीन भी जल गईं। घटना से किसान के परिवार में कोहराम है।

विज्ञापन


मतनौरा निवासी देवेंद्र व उसका भाई महेंद्र सोमवार को अपने ही ट्रैक्टर से गेहूं की फसल की निकासी कर रहे थे। 12 बीघे की फसल एक जगह इकट्ठा कर रखा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के गर्म होने से निकली चिंगारी से फसल में लाख लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने पूरे फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर और मशीन भी जल गए। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किसान देवेंद्र ने बताया कि बेटी की शादी है, गन्ना भुगतान की समस्या से पहले ही परेशानी चल रही  हैं। गेहूं की फसल से उम्मीद थी लेकिन पल भर में सारी मेहनत आग की भेंट चढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed