फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   11.91 lakh plant

Hapur News: पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में लगेंगे 11.91 लाख पौधे

Sat, 06 Apr 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 06 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
11.91 lakh plant
हापुड़। जिले को हरा भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जिलेभर में इस वर्ष 11.91 लाख पौधे लगेंगे। शासन द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए वन एवं जीव विभाग सहित 26 विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जिसके बाद विभागों ने पौधे रोपने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले में पिछले वर्ष 1164867 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन इस वर्ष शासन द्वारा इस वर्ष करीब 40 हजार अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग सभी सरकारी विभागों को पौधे उपलब्ध कराएगा। इसमें सागौन, आंवला के अलावा अमरूद के पौधे दिए जाएंगे। इसके साथ साथ गड्ढे भी खुदवाए जाएंगे। जिला प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभागोंं को लक्ष्य भेज दिया गया है।
विज्ञापन




किस विभाग को मिला कितना लक्ष्य-

वन विभाग 100000

विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर 121176

विकास खंड सिंभावली 128190

विकास खंड हापुड़ 180973

विकास खंड धौलाना 111661

उपजिलाधिकारी हापुड़ 10000

उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर 19500

उपजिलाधिकारी 14500

पंचायती राज विभाग 68000

आवास विकास 6000

औद्योगिक विकास विभाग 8000

एचपीडीए 19000

नगर पालिका हापुड़ 5000

नगर पालिका पिलखुवा 5000

नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर 5000

नगर पंचायत बाबूगढ़ 3000

लोक निर्माण विभाग 15000

जलशक्ति विभाग 15000

रेशम विभाग 23000

कृषि विभाग 104000

पशुपालन विभाग 8000

सहकारिता विभाग 2380

उद्योग विभाग 11000

विद्युत विभाग 7000

माध्यमिक शिक्षा 3000

बेसिक शिक्षा 5000

प्राविधि शिक्षा 5000

उच्च शिक्षा 18000

श्रम विभाग 3800

स्वास्थ्य विभाग 11000

परिवहन निगम 1750

रेलवे विभाग 1750

रक्षा विभाग 6000

उद्याान विभाग 64000

गृह विभाग 8400

पर्यावरण विभाग 60000

कुल 1191080
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed