{"_id":"5c33aa6ebdec2256d14f4a8c","slug":"11546889838-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खाते में नहीं पहुंची अनुदान राशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खाते में नहीं पहुंची अनुदान राशी
विज्ञापन

हापुड़। किसानों के बैंक खातों में अनुदान राशी नहीं पहुंचने पर भाकियू भानू ने रोष जताया है। संगठन द्वारा डीएम से मदद की गुहार लगाते हुए समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह भाटी ने कहा कि कृषक सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों ने गेहूं का बीज अक्तूबर वर्ष 2018 में क्रय किया था। जिस पर सरकार द्वारा 60 प्रतिशत धनराशि अनुदान के रूप में किसानों के बैंक खाते में जमा कराया जाना था, लेकिन समिति के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक अनुदान राशि किसानों के खातों में नहीं पहुंची है। आलम यह है कि अधिकारी अभी तक विक्रय सूची भी तैयार नहीं कर पाए हैं। किसान विभाग व बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के साथ मिलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत प्रदान करने की मांग की व जल्द राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।