फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कार सवारों ने युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया

कार सवारों ने युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया

Thu, 15 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
कार सवारों ने युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया
कार सवार युवकों ने युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले युवती का अपहरण कर कार सवार दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को वेब पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि 12 नवंबर को उसकी बेटी बाजार से कपड़ों की खरीदारी करने के लिए गई थी। इसी दौरान पास के गांवों के रहने वाले दो युवक कार लेकर वहां पहुंचे। जिन्होंने जबरन उसकी बेटी को कार में बैठा लिया। पीड़ित का आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपियों ने तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे चुप करा दिया। जिसके बाद जंगल में ले जाकर दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। घर पहुंचकर उसकी बेटी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने बताया कि थाने में दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए घटना की तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से मामले की जांच कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि पीड़ित पक्ष तीन दिन पहले थाने आया था। शिकायत के बाद युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। लेकिन अभी तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed