फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   महिला से दुष्कर्म का प्रयास, देवर को पीटा

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, देवर को पीटा

Sun, 30 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, देवर को पीटा
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, देवर को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम करने जा रही महिला के साथ गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। उस समय मामले को दबा दिया गया, लेकिन शनिवार को आरोपी व उसके साथी ने महिला के देवर को घर में घुसकर जमकर पीटा। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।

देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि 21 सितंबर को उसके बड़े भाई की पत्नी दोपहर के समय खेत पर काम करने जा रही थी। इस दौरान जंगल में गांव निवासी एक व्यक्ति व उसके साथी ने उसे ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में कुछ गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौैता भी हो गया, लेकिन इसके बाद शनिवार रात आरोपी महिला के घर में घुस गए और वहां मौजूद उसके देवर के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित को मारपीट करने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर तहरीर वापस लेने का दबाव बना रही है, जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed