फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जमा कराने के बाद भी किसान को दो लाख से अधिक का बिल थमाया

जमा कराने के बाद भी किसान को दो लाख से अधिक का बिल थमाया

Sat, 10 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जमा कराने के बाद भी किसान को दो लाख से अधिक का बिल थमाया
बिल जमा कराने के बाद भी किसान
विज्ञापन

को थमाया दो लाख से ज्यादा का बिल

गढ़मुक्तेश्वर। बिल जमा कराने के बाद भी बिजली निगम ने किसान को दो लाख 14 हजार रुपये का बिल थमा दिया। उसे ठीक कराने के लिए पीड़ित अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने एक्सईएन को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी किसान कालीचरण के सामने बिजली निगम ने मुसीबत खड़ी कर दी है। शुक्रवार को गढ़ विद्युत वितरण निगम के एक्सईएन तरुण पाठक को शिकायती पत्र दिया है। उसका कहना है कि वह अपने नलकूप का बिल हर बार समय से जमा कराता आ रहा है। मगर, बिजली निगम ने उसके नाम पर दो लाख 14 हजार 829 रुपये का बिल बनाकर भेज दिया है। बिल मिलने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित का कहना है कि दत्तियाना बिजलीघर पर बिल और जमा किए गए बिलों की रसीद दिखाने के बाद भी वहां तैनात कर्मचारियों ने बिल में संशोधन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने जेई से भी शिकायत की, लेकिन वहां भी केवल आश्वासन ही मिल सका। पीड़ित ने एक्सईएन से बिल में संशोधन कराने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एक्सईएन तरुण पाठक का कहना है कि किसान के पास तकनीकी गड़बड़ी के चलते गलत बिल पहुंच गया है। जिसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed