फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ब्रजघाट गोशाला में फिर खामी सामने आईं, एक गाय मृत मिली

ब्रजघाट गोशाला में फिर खामी सामने आईं, एक गाय मृत मिली

Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट गोशाला में फिर खामी सामने आईं, एक गाय मृत मिली
फोटो 15
विज्ञापन


ब्रजघाट गोशाला में मृत मिली गाय

ब्रजघाट गोशाला में एसडीएम मीनू राणा ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान एक गाय मृत मिली, जबकि 100 से अधिक पशु घायलावस्था में मिले। छाया की व्यवस्था न होने के कारण पशुओं को तपती धूप में रहना पड़ता है। जलनिकासी न होने से परिसर में पानी भरा रहता है।

एसडीएम मीनू राणा बुधवार को डिप्टी सीवीओ वीर सिंह के साथ गोशाला पहुंचीं। वहां गड़बड़ी सामने आने के साथ ही एक गाय मृत मिली। एसडीएम ने बताया कि छाया की व्यवस्था न होने से पशुओं को दिनभर धूप में खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन


जल निकासी न होने से गोशाला परिसर में जल भराव रहता है। इससे बरसात के दौरान पशुओं में कई तरह की संक्रामक बीमारी फैल सकती हैं। एसडीएम ने अधिकांश पशुओं के सामने भूसा पड़ा देख उन्हें नियमित तौर पर हरा चारा भी देने और सभी खामियों को जल्द से जल्द दूर कराने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला प्रबंधक सतनारायण अग्रवाल ने गंदे पानी की निकासी को गोशाला परिसर तक सीवेज लाइन बिछवाने की मांग की। साथ ही पशुओं के चारे-पानी समेत रखरखाव में कोई लापरवाही न होने का वादा किया।


डिप्टी सीवीओ डॉ. वीर सिंह ने बताया कि चिकित्सा टीम ने 900 पशुओं को जानलेवा संक्रामक बीमारियों से बचाव के टीके लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में तीन पशु गलाघोंटू बीमारी से पीड़ित पाए गए, जिन्हें टीके लगा दिए गए हैं, जबकि सौ से अधिक घायल पशुओं की मरहम-पट्टी कराई गई है। उन्होंने बताया कि बीमारी से जान गंवाने वाली गाय का गोशाला में ही पोस्टमार्टम कराकर शव को गड्ढे में दबवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed