फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   1144 mitric ton dap

Hapur News: जिले को मिला 1144 मीट्रिक टन डीएपी, 57 केंद्रों पर बिक्री शुरू

Mon, 21 Oct 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 21 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
1144 mitric ton dap
हापुड़। जिले को 1144 एमटी (मीट्रिक टन) डीएपी मिल गया है, आलू की बुवाई में जुटे किसान अब 36 सहकारी समेत 57 नकद बिक्री केेंद्रों से डीएपी खरीद सकेंगे। विक्रेता खतौनी के आधार पर किसानों को डीएपी देंगे, अधिकारी इसका सत्यापन भी करेंगे।
विज्ञापन

आलू बुवाई को लेकर जिले में डीएपी की जबरदस्त मांग है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सहकारी समिति, गन्ना समिति और नकद बिक्री केंद्रों पर डीएपी के स्टॉक की कमी चल रही थी। किसान आए दिन हंगामा भी कर रहे थे। सोमवार को कांधला से मालगाड़ी के जरिए जिले के लिए 1144 एमटी डीएपी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


रैक आने पर इफ्को के नकद बिक्री केंद्रों को 228 एमटी, गन्ना समिति को 54 एमटी और सहकारी समितियों को 850 एमटी डीएपी दी गई। ट्रकों के जरिए सीधे बिक्री केंद्रों पर उर्वरक भेजे गए। किसानों को जोत के अनुसार ही उर्वरकों का वितरण होगा। अब गेहूं की बुवाई भी शुरू हो गई है, ऐसे में डीएपी और एनपीके की अतिरिक्त मांग बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कालाबाजारी पर नजर

डीएपी की मांग बढ़ने के साथ ही ओवर रेटिंग और कालाबाजारी की संभावना को लेकर भी अधिकारी सतर्क हो गए हैं। किसानों से फीड बैक लेने के साथ ही पीओएस मशीनों से भी रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा।


किसान जरूरत के अनुसार ही लें खाद
जिले में अब डीएपी का करीब 1500 एमटी स्टॉक है। किसान जरूरत के अनुसार ही डीएपी लें, समस्त बिक्री केंद्रों पर खाद उपलब्ध करा दिया है। अब किसानों को परेशानी नहीं होगी। - मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed