{"_id":"5ce29237bdec2207114bff44","slug":"111558352439-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में वैन में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में वैन में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में वैन में लगी भीषण आग
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर में एक वैन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। आग ने पास में खड़ी एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
नगर के मोहल्ला पन्नापुरी निवासी अंकित बृहस्पतिवार सुबह अपनी ईको वैन लेकर सवारी लेने के लिए मोहल्ला शक्तिनगर गया था। इसी दौरान खड़ी वैन में अचानक आग लग गयी। अंकित ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पास खड़ी दीपक की एक बाइक को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काफी देर बाद आग बुझी, लेकिन तब तक दोनों वाहन जलकर राख हो गए थे। कुछ लोगों का कहना था कि गैस रिफ्लिंग के दौरान आग लगी। जबकि पीड़ित का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के दौरान आग लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।