{"_id":"5c30eeefbdec225706706b55","slug":"111546710767-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंच नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंच नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद हुआ
विज्ञापन
बैंच नहीं तो वोट नहीं का नारा हुआ बुलंद
गढ़मुक्तेश्वर। बेंच नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करने वाले वेस्टर्न यूपी के 25 जिलों से जुड़े वकील टोल फ्री करने के साथ ही विधायक और सांसदों के घेराव कर भाजपा कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
केंद्रीय संघर्ष समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी, सचिव देवकीनंदन शर्मा, बार अध्यक्ष अमरपाल चौधरी, सचिव राजेंद्र चौहान, पूर्व अध्यक्ष सुबोध त्यागी, राकेश मोहन अग्रवाल, एमपी कुशवाहा, राकेश सक्सेना ने बताया कि पूरी तरह जनहित से जुड़ी वेस्टर्न यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को नजर अंदाज किए जाने के विरोध में तीस जनवरी को 25 जिलों से जुड़े सभी टोल प्लाजा को सांकेतिक तौर पर सुबह 12 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पूरी तरह फ्री किया जाएगा, जबकि इससे पहले 19 जनवरी को भाजपा के सांसद, विधायक और मंत्रियों का घेराव कर भाजपा के कार्यालयों के बाहर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा भी बेंच की मांग से जुड़े आंदोलन में आम जनता को भागीदार बनाने के मकसद से जिला मुख्यालयों पर 50 और तहसील मुख्यालयों पर 25 कट आउट लगाए जाएंगे।