{"_id":"5bedbaa7bdec2269b8464367","slug":"111542306471-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। गांव पलवाड़ा की प्रधान ने एसडीएम को पत्र देकर गांव के डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव पलवाड़ा की ग्राम प्रधान शबनम ने बृहस्पतिवार को एसडीएम ज्योति राय को शिकायती पत्र दिया है। जिसका कहना है कि गांव का डीलर राशन वितरण में अनियमितता कर रहा है। गांव की रहने वाली जम्मो का अंत्योदय कार्ड बना हुआ है। लेकिन अभी तक भी डीलर से ग्रामीण को राशन नहीं दिया है। इसके अलावा भी कई ग्रामीणों को राशन का वितरण न कर डीलर कालाबाजारी कर रहा है। ग्राम प्रधान ने एसडीएम से डीलर की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी।