फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   टंकी की पेयजल सप्लाई में गंदगी और कीड़े आ रहे

टंकी की पेयजल सप्लाई में गंदगी और कीड़े आ रहे

Mon, 29 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
टंकी की पेयजल सप्लाई में गंदगी और कीड़े आ रहे
सप्लाई के पानी में निकल रहे कीड़े और गंदगी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में टंकी की पेयजल सप्लाई में गंदगी और कीड़े-मकौड़े आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पालिका स्तर से कोई कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है। मोहल्ले के लोगों ने आईजीआरएस के तहत सीएम पोर्टल पर शिकायत भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।

गढ़ पालिका क्षेत्र के वार्ड-15 ब्रजघाट निवासी शुभम कौशिक और मोहल्ले के अन्य लोगों ने आईजीआरएस के तहत सीएम पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि वार्ड-15 में एक माह से अधिक समय से टंकी की पेयजल आपूर्ति में गंदगी और कीड़े-मकौड़े निकल रहे हैं। शुभम का कहना है कि पाइप लाइन घटिया किस्म की होने के चलते उसमें अक्सर टूटफूट होने से घरों में कई बार गंदे पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में पानी किसी भी सूरत में पीने लायक नहीं है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। 19 सितंबर को इस संबंध में पालिका अफसरों से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में नगर पालिका ईओ राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि पाइप पुरानी होने के चलते लीकेज की समस्या हो रही है। पाइप लाइन को बदलवाने का काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed