{"_id":"5bb3b70e867a557fff7312b2","slug":"111538504462-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में युवक का हाथ तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी में युवक का हाथ तोड़ा
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में युवक का हाथ तोड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव डिबाई नहर पुल पर मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे का हाथ तोड़ दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी राजकुमार ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि मंगलवार की दोपहर डिबाई नहर पुल पर गांव डिबाई निवासी शानू से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।