फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   खुरपका-मुंहपका से तीन पशुओं की मौत

खुरपका-मुंहपका से तीन पशुओं की मौत

Sun, 30 Sep 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खुरपका-मुंहपका से तीन पशुओं की मौत
खुरपका-मुंहपका से तीन पशुओं की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव बहादुरगढ़ में खुरपका और मुंहपका बीमारी के चलते तीन पशुओं की मौत हो गई। वहीं गांव में दर्जनों पशु बीमार हैं, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग की टीम के गांव में न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ निवासी किसान मोमी और कुंवरपाल की दो भैंस समेत राकेश का एक बैल कई दिनों से खुरपका और मुंहपका से ग्रस्त चल रहे थे, जिनका उपचार प्राईवेट चिकित्सक के कराया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सरकारी पशु चिकित्सक को भी सूचना दी गई, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। इसके चलते रविवार की सुबह उपचार के दौरान तीनों किसानों के पशुओं की मौत हो गई। पशुओं की मौत से किसानों को हजारों रुपये की चपत लगी है। गांव में पशु चिकित्सा विभाग की टीम नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों पवन कुमार, गौरव, राजेंद्र, राजू, संजय, प्रेम सैनी, मनोज, इंद्रपाल, नेत्रपाल, राजकुमार, सौरभ, नंद किशोर का कहना है कि गांव में कई अन्य पशु भी खुरपका-मुंहपका बीमारी से ग्रस्त हैं, कई बार शिकायत के बावजूद भी पशु चिकित्सा विभाग ने गांव मे कैंप लगाकर पशुओं का टीकाकरण नहीं किया है। इसके चलते पशुओं की मौत होने लगी है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग से गांव में कैंप लगाकर टीकाकरण की मांग की है। वहीं बहादुरगढ़ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार गिल का कहना है कि किसानों ने पशु चिकित्सा विभाग को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी, पशुओं का उपचार प्राईवेट चिकित्सक से कराया जा रहा था। सोमवार को गांव में कैंप लगाकर पशुओं की जांच और टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed