फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एक कांवड़ देश के नाम में शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा

एक कांवड़ देश के नाम में शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा

Mon, 20 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एक कांवड़ देश के नाम में शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा
एक कांवड़ देश के नाम में शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। एक कांवड़ देश के नाम में हजारों शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा, जिन्होंने समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के साथ ही धर्म और संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प भी लिया।

सावन के आखिरी सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने को जनपद अमरोहा से आया हजारों शिवभक्तों का जत्था रविवार की तड़के में ब्रजघाट गंगानगरी में पहुंचा, जिसके तत्वाधान में एक कांवड़ देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान और वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण राठी ने आरती स्थल के पास पूजा अर्चना की। शिवभक्तों ने मनमोहक और आकर्षक ढंग में सजाई हुईं कांवड़ों को गंगा मैया की जलधारा से भरा। मंत्री चेतन चौहान, भाजपा नेता तरुण राठी और कार्यक्रम संयोजक सतीश अग्रवाल ने समाज सेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कामों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने का संदेश देकर लोगों को धर्म और संस्कृति की रक्षा से जुड़े कामों में समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाया। इसके उपरांत हजारों शिवभक्तों का जत्था बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाता हुआ नेशनल हाईवे और फिर गंगा पुल को पार कर जमपद अमरोहा की सीमा में प्रवेश कर गया। संघ के अमरोहा जिला प्रचारक मनोज और कृष्ण कुमार ने बताया कि एक कांवड़ देश के नाम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में समाजसेवा और राष्ट्रहित की भावना को जागरुक करना है। सुधांशु विश्नोई, विपिन सागर, ओमकार, नरेंद्र, गिरीश त्यागी, हरपाल सिंह, कावेंद्र, युद्धवीर, महेश, पीयूष, विजय, सचिन सिद्धू, नितिन चौहान, सतीश, सुशील, नरेंद्र ढिल्लो, कपिल उपाध्याय, रोबिन त्यागी, धर्मेंद्र, सचिन समेत हजारों शिवभक्त जत्थे में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed