{"_id":"57a0b6bb4f1c1b56152b9c9d","slug":"11-vehicles-were-seized-arto","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने 11 खस्ताहाल स्कूल वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने 11 खस्ताहाल स्कूल वाहन किए सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 02 Aug 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ विभाग ने पब्लिक स्कूलों में लगे डग्गामार और खस्ताहाल वाहनों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ ने दिल्ली रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल के 11 वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विभाग ने 13 जुलाई को एक पब्लिक स्कूल की वैन में आग लगने के बाद सभी स्कूलों को पत्र जारी कर खस्ताहाल वाहनों को हटाने के निर्देश दिए थे। स्कूलों द्वारा वाहन न हटाने पर विभाग ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के दोयमी फ्लाईओवर के पास 13 जुलाई को एक पब्लिक स्कूल की वैन में आग लगने से चार बच्चे झुलस गए थे।
उन्हें नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद आरटीओ विभाग ने पब्लिक स्कूलों के संचालकों के साथ बैठक कर बच्चों के लिए प्रयुक्त वाहनों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए खस्ताहाल वाहनों को हटाने के निर्देश दिए थे। बैठक में अधिकतर स्कूल संचालक नदारत थे।
विज्ञापन
लिहाजा, विभाग ने सभी स्कूलों को पत्र जारी कर ऐसे वाहनों को हटाने के लिए निर्देशित किया था। बावजूद इसके स्कूलों ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मंगलवार सुबह एआरटीओ प्रणव झा ने दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की।
उन्होंने 11 खस्ताहाल डग्गामार वाहन सीज कर दिए। इनमें वैन व सूमो शामिल हैं। सीज किए गए वाहन मानकों के अनुरूप नहीं थे। कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य स्कूलों में हड़कंप है। एआरटीओ प्रणव झा ने कहा कि चेतावनी के बावजूद जिन स्कूलों में डग्गामार वाहन नहीं बदले गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्येक माह में तीन दिन ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों से कोई हादसा होता है तो संबंधित स्कूल की जवाबदेही होगी।